मंडप की तरह सजा मतदान केंद्र परशदेपुर
परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत परशदेपुर के आदर्श मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय प्रथम को मंडप की तरह सजाया गया है। यहां पर कालीन बिछाने के साथ मतदाताओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों को टॉफी देने की व्यवस्था की गई। बैठने के लिए कुर्सी-मेज का उचित प्रबंध किया गया है। नगर पंचायत के ईओ पवन किशोर मौर्य ने बताया कि आदर्श मतदान केंद्र पर पूरी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए मतदान केंद्र के बाहर गेट और झालरों से सजावट की गई है।