फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजेएस की स्नेहिल बनी यूनिवर्सिटी टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजेएस की स्नेहिल बनी यूनिवर्सिटी टॉपर
विज्ञापन


रायबरेली। एसजेएस पब्लिक स्कूल की पूर्व मेधावी छात्रा स्नेहिल श्रीवास्तव पुत्री श्रीनरायन श्रीवास्तव एडवोकेट ने इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय के साथ ही जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि स्नेहिल आरंभ से ही जुझारू, लगनशील तथा अनुशासनप्रिय छात्रा रही है। अहिया रायपुर क्षेत्र की रहने वाली स्नेहिल ने एसजेएस पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा 12 तक शिक्षा प्राप्त की है। कक्षा 12 में 90 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण होने के बाद इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ में बीएससी गणित व एमएससी गणित से किया। अपनी मास्टर्स डिग्री में स्नेहिल ने विश्वविद्यालय में पहला स्थान बनाकर अपने माता-पिता के सपनों को साकार किया है। इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक रमेश बहादुर सिंह, प्रशासनिक व वित्त सचिव अग्रज सिंह, अनुज सिंह तथा विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. बीना तिवारी ने खुशी जताई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें