फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और महिला की रहस्यमय तरीके से कटी चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक और महिला ने किया चोटी कटने का दावा
विज्ञापन

रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के पटनहिइया मजरे रामगढ़ टिकरिया गांव में एक और महिला ने सोमवार को चाटी कटने का दावा किया है। थानेदार लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि यह अफवाह है। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी। पटनहिइया मजरे रामगढ़ टिकरिया गांव की रहने वाली संज्ञावती पत्नी (35) धर्मपाल का कहना है कि वो रविवार रात घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके सिर में दर्द हुआ। वह कमरे में सोने चली गई। वह बेहोश हो गई और उसकी चोटी कट गई। कुछ देर बाद पहुंचे पति ने उसे सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसे होश आया। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला का कहना है कि ऐसा डर के कारण हुआ है। चोटी कटने की घटना की अफवाह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें