आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले तोड़ सामान उड़ाया
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खांडेपुर में स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों का ताला तोड़कर चोरों ने सोमवार रात एमडीएम का सामान पार कर दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लज्जावती और कुसुमा देवी ने बताया कि चोर ताला तोड़कर एमडीएम का समान, बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। एसओ संजय सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।