हादसे में युवक की मौत, पत्नी व बेटा घायल
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बड़े भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है। अमेठी जिले के थाना जामो और गांव बरोलिया निवासी फिरोज अली (38) अपनी पत्नी राजरानी व बेटा यासीन (5) के साथ बाइक से अपनी ससुराल किसुनपुर केवई थाना फुरसतगंज जा रहा था। रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर बहादुरपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल फिरोज अली की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटे को ग्रामीणों ने सीएचसी फुरसतगंज में भर्ती कराया। बड़े भाई वाजिद अली ने अज्ञात वाहन के खिलाफ जायस कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।