जिले में धारा 144 लागू
रायबरेली। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन तिलकधारी ने बुधवार को बताया कि विश्वकर्मा पूजा, महराजा अग्रसेन जयंती, दशहरा आदि त्योहारों के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू की गई है। यह निषेधाज्ञा 8 नवंबर तक जिले में लागू रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो