युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
रायबरेली। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में एक अविवाहित युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की है। खरगपुर निवासी रामभरोसे की पुत्री गायत्री ने शनिवार को दोपहर घर के अंदर दुपट्टे को गले में डालकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवारीजन खेत में काम करने गए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवारीजनों के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष जावेद इकबाल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।