फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध, दांडी नमक व परवर, बैंग का नमूना भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध, नमक व परवल, बैंगन का नमूना भरा
विज्ञापन

रायबरेली। एफएसडीए की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर कई नमूने भरे। अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महराजगंज रमाशंकर पटेल की टीम ने बछरावां के गौतमनखेड़ा के पास जितेंद्र से दूध का नमूना भरा। बछरावां में रामकिशोर की दुकान से दांडी नमक का नमूना भरा। महराजगंज बाजार से सब्जी दुकानदार की दुकान से रंगीन परवल और बैंगन का नमूना भरा। साथ ही राजेश की दुकान पर पांच किलो सड़े सेब नष्ट कराए। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मुंशीगंज में राजाराम यादव से दूध, गोरा बाजार में राम अभिलाष से दूध, मुंशीगंज में शेर बहादुर से दूध का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें