तंबाकू के सेवन से रहिए दूर
रायबरेली। जिला अस्पताल स्थित टेलीमेडिसिन सेंटर में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इस दौरान जिला अस्पताल परिसर को तंबाकू मुक्त परिसर बनाने पर चर्चा की गई। एसीमओ डॉ. एसके चक ने कहा कि जिंदगी अनमोल है। सबको तंबाकू के सेवन से दूर रहना चाहिए। वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अल्ताफ हुसैन ने कहा कि तंबाकू से कैंसर होेने का खतरा रहता है। इसके अलावा कई अन्य बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए लोग तंबाकू का सेवन न करें। अस्पताल आने वाले यदि कोई रोगी या फिर तीमारदार तंबाकू खाते मिले तो उन्हें इस बारे में जागरूक किया जाए। प्रकोष्ठ की जिला सलाहकार पूनम यादव ने भा जानकारी दी। कहा कि कोई तंबाकू का सेवन करते मिले तो उस पर जुर्माना लगाया जाए। इस मौके पर काउंसलर संदीप शर्मा भी मौजूद रहे।