फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के जमोड़ी गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू की चपेट में दो सगे भाई
विज्ञापन

रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र में रहने वाले दो सगे भाई डेंगू की चपेट में आ गए हैं। दोनों का लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। सीएमओ के निर्देश पर जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। भाइयों के परिवारीजनों के अलावा अन्य घरों के बच्चों को दवाएं खिलाई। साथ ही फॉगिंग कराई। जमोड़ी गांव निवासी राधेश्याम के दो बेटे निलेश (18) और अर्जुन (16) को करीब पांच दिन पहले अचानक बीमार हो गए। परिवारीजन दोनों को लेकर सीएचसी जगतपुर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल और फिर यहां से उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ में दोनों के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। वहां से इसकी सूचना सीएमओ डॉ. डीके सिंह को दी गई। सीएमओ के निर्देश पर डॉ. ऋषि बागची, मो. अज्जम की टीम जमोड़ी गांव पहुंची। टीम ने सगे भाइयों के परिवारीजनों के अलावा अन्य लोगों को डेंगू से बचने के लिए दवा खिलाई। फॉगिंग कराई। सीएमओ का कहना है कि डेंगू पीड़ित दोनों भाइयों की हालत में अब सुधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें