कार की टक्कर से युवक घायल
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को कार की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सुमंतपुर मजरे टेकारीदांदू गांव निवासी सुभाष बाइक से भरतगंज दवा कराने गया था। वापस लौटते समय कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। एसओ शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है कार्रवाई की जाएगी।