दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, पांच घायल
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। किशुनखेड़ा गांव निवासी अतुल कुमार (20) पुत्र बसंतलाल सेमरी चौराहे से बाइक से घर जा रहा था। वहीं कर्मी गढ़ेवा निवासी योगेंद्र (18) अपने रिश्तेदार गुरुबक्सगंज थाना के कोरिहर गांव निवासी बीनू (18), राजकुमारी (45) और निशा (7) को लेकर कोरिहर जा रहा था। महिपालपुर गांव के पास स्थित पुल के पास दोनों बाइकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।