दीपक अध्यक्ष व धर्मेंद्र बने महामंत्री
रायबरेली। राही ब्लॉक के मधुपुरी गांव में विश्वकर्मा समाज समिति की बैठक हुई। इस मौके पर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। दीपक शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष, धर्मेंद्र शर्मा को महामंत्री बनाया गया। इस मौके पर सूर्य प्रकाश शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, शिव प्रसाद, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।