जूस पिला समाप्त कराया अनशन
रायबरेली। शिक्षकों के हित के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चल रहा माध्यमिक शिक्षक संघ का आमरण अनशन 14वें दिन समाप्त हो गया। डीआईओएस ने शिक्षकों को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। शिक्षक संघ के प्रांतीय संघर्ष समिति के संयोजक भगवान शंकर त्रिवेदी, प्रांतीय महामंत्री नंद कुमार मिश्रा, जिलामंत्री रामअकबाल आदि ने बताया कि लंबित मांगें पूरी हो गई हैं। उन्होंने साथी शिक्षकों को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।