फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ का जुलाई माह का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के ईओ का जुलाई माह का वेतन रोका
विज्ञापन

रायबरेली। नालों की साफ-सफाई ठीक तरीके से न होने पर डीएम अभय सिंह ने नगर पालिका के ईओ संजय कुमार गौतम का जुलाई माह का वेतन रोक दिया है। साथ ही ईओ से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि नगर पालिका परिषद के अंतर्गत नालों की सफाई का कार्य अधिशासी अधिकारी की ओर से अच्छे ढंग से और रुचि लेकर नहीं कराया गया है। इस कारण बरसात से रोजाना जलभराव की समस्या होने पर नगर के विभिन्न मोहल्लों से शिकायतें मिल रही हैं। डीएम ने ईओ का जुलाई माह का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया है। ईओ का कहना है कि डीएम को स्पष्टीकरण का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें