फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ आवास की खिड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ आवास की खिड़की में उतरा करंट, बंदर की मौत
विज्ञापन

खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक मुख्यालय पर बने बीडीओ के आवास की खिड़की और जाली में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई। खीरों ब्लॉक मुख्यालय में मंगलवार की दोपहर बीडीओ अजय कुमार सिंह के साथ ही सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान एक बंदर बीडीओ आवास में लगी खिड़की के सहारे छत पर चढ़ने लगा। इस दौरान बंदर खिड़की में उतरे करंट की चपेट में आ गया। बंदर के चीखने की आवाज सुनकर सभी लोग उस तरफ दौड़े। करंट की जानकारी होते ही सभी लोग परिसर से भागकर बाहर सड़क पर आ खड़े हुए। बंदर की मौके पर ही मौत हो गई। बंदर की मौत के बाद परिसर में मौजूद हर व्यक्ति के जुबान पर एक ही शब्द था कि बंदर के बजाय कोई व्यक्ति खिड़की या जाली को छू लेता तो क्या हालत होती। बीडीओ खीरों अजय कुमार सिंह ने बताया कि उनके सरकारी आवास को जाने वाली केबल के तार को बंदरों ने काट दिया। इस कारण से खिड़की और जालियों में करंट दौड़ने लगा। बंदर की मौत के बाद उनको इसकी जानकारी हुई। उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें