फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रति घंटे दो सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रति घंटे दो सेंटीमीटर बढ़ रही गंगा
विज्ञापन

डलमऊ (रायबरेली)। गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। इससे कटरी क्षेत्र में कृषि योग्य भूमि का कटान तेजी से हो रहा है। इतना ही नहीं जिस हिसाब से जलस्तर बढ़ रहा है, उससे कटरी क्षेत्र में बाढ़ की संभावना भी बढ़ रही है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के अनुसार प्रति घंटा दो सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार को नदी का जल स्तर 96.660 मीटर नापा गया है। बढ़ते जलस्तर से किसानों में दहशत है। उपजिलाधिकारी डलमऊ प्रदीप कुमार ने बताया की बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं। क्षेत्रीय लेखपाल को गंगा के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें