रायबरेली। सलोन कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात एक इनामी अपराधी को दबोच लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के अगई तिराहा के पास कोतवाल रामाशीष उपाध्याय, उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह ने मुखबिर सूचना पर एक आरोपी को दबोचा।
पकड़े गए आरोपी की पहचान कमल सिंह के रूप में हुई है। वह प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के डगरारा गांव का रहने वाला है।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है। एसपी ने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी वाहन चोर गिरोह भी चलाता है। उसके कई साथी पहले ही जेल जा चुके हैं।