फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर छापे, बिक्री संबंधी कागजात देखे

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकानों पर जांच
विज्ञापन

बछरावां (रायबरेली)। निकाय चुनाव के मद्देनजर एसडीएम महाराजगंज राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बछरावां थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व पुलिस के साथ देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर सोमवार को जांच की। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कस्बे में रायबरेली रोड स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर स्टॉक रजिस्टर से जब उपलब्ध बोतलों का मिलान किया गया तो उसमें कमी पाई गई। रजिस्टर के हिसाब से 35 बोतल अंग्रेजी दारू की बिक्री ज्यादा पाई गई। कागजात लेकर जांच पड़ताल की जा रही। इस अवसर पर दरोगा आशीष तिवारी, आबिद अली, लेखपाल राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स व राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें