प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का दिया संदेश
रायबरेली। न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराई बाग के बच्चों ने सोमवार को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया। प्रबंधक किशोरी लाल यादव की अगुवाई में बच्चों ने हाथ में मिट्टी के दीपक लेकर रैली निकाली। सभी ने चायनीज झालरों का बहिष्कार की अपील करते हुए कहा कि हम लोग मिट्टी के दीए जलाएंगे। पटाखे न दगाने का संकल्प लिया। प्रबंधक ने कहा कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा मिट्टी के दीपक जलाएं, ताकि देश का रुपया देश में रहे और गरीबों को इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर राकेश कुमार, रामशंकर, राजेंद्र श्रीवास्तव, आनंद त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।