फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अफसरों के साथ सड़क पर उतरे एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर उतरे एसपी, हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

रायबरेली। दीपावली पर शहर में जाम की समस्या से आम जनता को न जूझने पड़े, इसके लिए सोमवार को एसपी पुलिस अफसरों के साथ सड़क पर उतरे। एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, कोतवाल अशोक त्रिपाठी के साथ हाथी पार्क से सुपर मार्केट तक अतिक्रमण हटवाने का कार्य शुरू किया। एक के बाद एक रखी गुमटियां व टीनशेड हटवा दिए गए। एसपी ने दुकानदारों से दोबारा अतिक्रमण न करने की नसीहत दी। कई दुकानदार तो पुलिस के डर के चलते दुकान बंद करके भाग खड़े हुए। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि त्योहार पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या रहती है। इसलिए अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें