रामानुज अटेवा नगर संयोजक बने
रायबरेली। ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की बैठक जिला पुस्तकालय के कॉमन हाल में हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार एवं नगर क्षेत्र कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह को जिला सहसंयोजक व केडी मनमौजी को जिला सांस्कृतिक प्रभारी, रामानुज दीक्षित को नगर संयोजक, शत्रुघभन को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। शाहरुख खान को नगर सहसंयोजक बनाया गया। इस मौके पर जिला संयोजक अखिलेश सिंह, रजत यादव, अंजनी मौर्य आदि मौजूद रहे।