फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच कोचिंग सेंटरों का किया निरीक्षण, नोटिस
विज्ञापन



रायबरेली। डीआईओएस सीएस मालवीय ने मंगलवार को शहर के पांच कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारी को सिर्फ एक कोचिंग में ही पंजीयन मौके पर मिला।


शेष संचालकों को नोटिस देकर पंजीयन कराने और पंजीयन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के आदेश दिए। डीआईओएस ने सार्थक कोचिंग, यूनिवर्सल कोचिंग, अभिनव कोचिंग, मास्टर माइंड कोचिंग और विवेकानंद कोचिंग का निरीक्षण किया।


मास्टर माइंड कोचिंग में पंजीयन तो मिला, लेकिन कमरों में हवा का समुचित व्यवस्था नहीं मिली। विवेकानंद में बच्चे ही नहीं मिले।


अन्य कोचिंग में पंजीयन प्रमाणपत्र नहीं मिला। संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। डीआईओएस ने बताया कि अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें