स्वच्छता रैली निकाल किया जागरूक
अमावां (रायबरेली)। अमावां ब्लॉक की ग्रामसभा ओया में शुक्रवार को स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली की अगुवाई अमावां के खंड प्रेरक शरद चंद्र तिवारी ने की। यह रैली हसनगंज, लोहानीपुर, ओया, देवरी, पूरे मेहरबान खां गांव से होकर गुजरी। इसमें प्रधान अशोक यादव के साथ शामिल ग्रामीणों ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए साफ-सफाई और शौचालय प्रयोग करने को कहा। शरद तिवारी ने कहा कि स्वच्छता हमारा अधिकार है। इसे हम प्राप्त करेंगे। अशोक यादव ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि हर गांववासी अपने घर के आस-पास सफाई करते रहें। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशोक कुमार त्रिपाठी, रिजवान अहमद, कमलेश, दिलीप, अमर प्रताप, राजेंद्र, सुधीर, राम कुमार आदि उपस्थित रहे।