15 दिसंबर से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी। इसके लिए स्कूल के प्रधानाचार्यों से समय और तिथि पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारीलाल कोली ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर 15 दिसंबर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं होनी हैं। इस बारे में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।