फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में रखवाई गई मतपेटियां, एक दिसंबर को मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम में रखीं मतपेटियां, मतगणना 01 को
विज्ञापन

रायबरेली। एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में बुधवार को नगर निकाय का चुनाव देर शाम संपन्न कराने के बाद मतदान कर्मी सीलबंद मतपेटियां लेकर राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां स्ट्रांग रूम में मतपेटियां रखवाई गई। स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। 01 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी। नगर पालिका रायबरेली की मतगणना राजकीय इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। डीएम संजय कुमार खत्री व एसपी शिवहरि मीणा ने मतगणना स्थल का जायजा लिया और अपनी मौजूदगी में मतपेटियां जमा कराई। इसके अलावा लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार, महराजगंज, बछरावां, सलोन, परशदेपुर, नसीराबाद नगर पंचायतों में हुए चुनाव के बाद मतपेटियां स्ट्रांग रूम में रखी गईं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें