एनसीसी दिवस पर समाज सेवा का संकल्प
रायबरेली। 66वी बटालियन एनसीसी की ओर से सोमवार को एनसीसी दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी ने समाजसेवा का संकल्प लिया। कमांडिंग अफसर कर्नल दुश्यंत सिंह चौहान ने एवं प्रशासनिक अधिकारी उदयवीर सिंह ने वर्तमान परिक्षेत्र में एनसीसी का राष्ट्र निर्माण क्या योगदान है, पर विस्तार से जानकारी दी। समाजसेवा में रक्तदान, सफाई अभियान, नशामुक्ति समेत अन्य कार्यक्रमों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस मौके पर सूबेदार मेजर मदन गोपाल, हरीशचंद्र, अनिल कुमार, कुलबीर सिंह, लाल संजय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।