फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी हादसे की जांच करेंगे एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी हादसे की जांच करेंगे एडीएम
विज्ञापन

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में बॉयलर का पाइप फटने से हुई घटना की जांच अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) से कराई जायेगी। यह जानकारी स्वयं अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि.रा.) डा. राजेश कुमार प्रजापति ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी ऊँचाहार में बॉयलर का पाइप फटने से घटित घटना के कारणों की जांच जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार उन्हें सौंपी गई है। इस घटना के संबंध में जिस किसी को भी लिखित एवं मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना हो, वह अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) रायबरेली के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में एक सप्ताह के अंदर किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें