तत्कालीन एसपी समेत तीन के खिलाफ जांच के आदेश
रायबरेली। एक परिवाद में कोर्ट ने मामले की जांच करने का आदेश कोतवाल नगर को दिया है। साथ ही अपनी रिपोर्ट से कोर्ट को 15 सितंबर को अवगत कराने के लिए कहा है। अधिवक्ता शकील अहमद खान ने कोर्ट में तत्कालीन एसपी राजेश पांडेय, सीओ पंकज पांडेय, इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद द्विवेदी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है। इसमें फर्जी चार्जशीट लगाने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने धारा 202 सीआरपीसी के तहत जांच कर रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया है।