तीन मेडिकल स्टोरों से भरे चार दवाओं के नमूने
रायबरेली। औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा ने गुरुवार को सलोन तहसील क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोरों में छापा मारा। इस दौरान चार दवाओं के नमूने भरे और उन्हें जांच के लिए भेजा। आठ संचालक दुकान बंद करके भाग गए, जिन्हें नोटिस दिया गया। दोपहर में अचानक डीआई ने सलोन के कमालगंज स्थित गौरव मेडिकल स्टोर से लैबक्लोर-250 कैप्सूल, नार-टीजेड प्लस टैबलेट के नमूने भरे। करहिया बाजार में न्यू विकास मेडिकल स्टोर से बी-सोन टैबलेट व एक्जारिल प्लस टैबलेट के नमूने भरे।