फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में छात्रा की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में छात्रा की मौत, चार गंभीर घायल
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। दीपेमऊ गांव निवासिनी जीनत (15) पुत्री मो. इस्माइल कस्बे में स्थित सिटी ब्याज मांटेसरी स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती थी। वह गुरुवार को साइकिल से विद्यालय जा रही थी। नगर पंचायत कार्यालय के पास सामने से आ रहे डीसीएम संख्या यूपी 50 टी 2036 ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। चांदा गांव निवासी छोटेलाल गुरुवार रात साइकिल से घर जा रहा था। खारा का पुरवा गांव के निकट लालगंज से बछरावां की ओर जा रहे बाइक सवार गुरुबक्शगंज के सहजौरा निवासी विकाश पूती व सोनू ने ठोकर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। उधर डलमऊ के गड़रियन का पुरवा मजरे भवानीपुर गांव निवासी राजकिशुन सड़क किनारे बैठा था। तभी एक बाइक सवार उसे ठोकर मारकर फरार हो गया। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां छोटेलाल, विकास व पूती की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें