अपराधियों की जगह जेल में है
लालगंज (रायबरेली)। जिले के प्रभारी मंत्री और स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार को संघ कार्यालय पहुंचकर पौधरोपण किया। कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारी व अपराधियों की कोई जगह नहीं हैं। ऐसे लोगों की जगह केवल जेल है और वह जेल में ही रहेंगे। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। अपराधियों को कोई राजनीतिक संरक्षण नहीं दिया जा रहा है। ऐसा पता चलने पर इसकी शिकायत करें। कार्रवाई की जाएगी। बिजली की समस्या के लिए पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से बात करने और समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर आरएसएस के तहसील/नगर कार्यवाह भास्कर जी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, रवी बाजपेयी आदि मौजूद रहे।