फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग के दौरान स्टेडियम में मारपीट, युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
योग के दौरान स्टेडियम में मारपीट, युवक को पकड़ा
विज्ञापन

रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में योग के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों में मारपीट हो गई। बताते हैं कि जमीन के विवाद में कहासुनी के बाद एक बुजुर्ग की पिटाई कर दी गई। एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताते हैं के भदोखर थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव निवासी चैन सिंह ने उमेश कुमार को जमीन बेची थी, लेकिन अब तक पूरा रुपया उमेश ने नहीं दिया। शुक्रवार को योग कार्यक्रम के दौरान दोनों आमने-सामने आ गए। रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद उमेश ने चैन सिंह की पिटाई कर दी। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उमेश को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाली एके सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें