आईएमए का बहिष्कार आज
रायबरेली। कोलकाता में डॉक्टरों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार से नाराज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने 17 जून को स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार करने की घोषणा की है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रीय आह्वान पर सुबह छह बजे से 18 जून की सुबह तक ओपीडी व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को ठप रखेंगे। पहले से अस्पतालों में भर्ती रोगियों का ही इलाज किया जाएगा। सोमवार सुबह 10 आईएमए भवन में धरना प्रदर्शन करने के बाद चिकित्सक डीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे।