एफजी कॉलेज में 26 तक जमा होंगे फार्म
रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इंटरमीडिएट में जिन छात्र-छात्राओं ने 45 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे किसी भी कार्य दिवस में कॉलेज काउंटर से प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश फार्म लेने और उसे जमा करने की अंतिम तिथि 26 जून निर्धारित है। दूसरी तरफ स्नातक तथा परास्नातक में जिनके परीक्षाफल घोषित हो गए हैं, उनके प्रवेश पहली जुलाई तक होंगे। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने दी।