फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में 19 तक देनी होगी आवेदन की फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
19 तक देनी होगी आवेदन की फाइल
विज्ञापन

रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, उप प्रधानाचार्य के वार्षिक स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 14 से 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद आवेदन की कॉपी हर हाल में 19 जून तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी। डीआईओएस डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, उप प्रधानाचार्य (पुरुष/महिला) के ऑनलाइन स्थानांतरण किए जाने हैं। इसके लिए 14 जून से 18 जून के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फिर आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद उसके प्रिंट आउट की फाइल बनाकर हर हाल में डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें