आठ गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी निलंबित
रायबरेली। गेहूं खरीद में रुचि न लेने वाले आठ केंद्र प्रभारियों को निलंबित कर दिया गया है। डिप्टी आरएमओ सौरभ यादव ने बताया कि साधन सहकारी समिति मोहनगंज, साधन सहकारी समिति कसरावां, साधन सहकारी समिति रोहनियां, साधन सहकारी समिति घूरेमऊ, कृषक सेवा केंद्र शिवगढ़, कृषक सेवा केंद्र मधवापुर, आवश्यक वस्तु निगम हरचंदपुर, आवश्यक वस्तु निगम डलमऊ के केंद्र प्रभारियों को कम खरीद पर निलंबित कर दिया गया है। साथ ही छह केंद्र प्रभारियों का वेतन रोका गया है।