आज बंद रहेगा आनंद नगर फीडर
रायबरेली। इंदिरा से निकला आनंद नगर फीडर की बिजली आपूर्ति गुरुवार को बाधित रहेगी। इस दौरान ट्री कटिंग की जाएगी। अवर अभियंता जय प्रकाश पटेल ने बताया कि आनंद नगर फीडर पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। इससे आनंद नगर, आचार्य द्विवेदी नगर, जेल, मोहद्दीनपुर, कप्तान का पुरवा की सप्लाई बाधित रहेगी।