कर्मचारियों को सम्मानित किया
रायबरेली। अमेठी जिले के नगर पालिका परिषद जायस में अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर ने शुक्रवार को सभी कर्मचारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ ही सभासदों का भी माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। पालिकाध्यक्ष ने बस अड्डा चौराहा पर सुलभ शौचालय बनवाने के साथ ही सभी वार्डों में शौचालय बनवाने की बात कही। इस अवसर पर सादिक मेहंदी, इरशाद खान, मो. शफीक, अशोक कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।