फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान लाइन हाजिर, गेगासों चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवान लाइन हाजिर, गेगासों चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच शुरू
विज्ञापन

रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में लापरवाही पाए जाने पर गेगासों चौकी में तैनात दीवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। सरेनी थाना क्षेत्र के गंगागंज गांव के पास सोमवार रात में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी घायल हो गया था। हादसे के बाद गुुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया था। हादसे की सूचना पर दीवान सरोज मिश्रा मौके पर देर से पहुंचे थे, जबकि चौकी इंचार्ज संजय यादव की भी लापरवाही सामने आई थी। एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि दीवान सरोज मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि चौकी इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है। कार्य के प्रति ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें