रणनीति तय करते रहे प्रत्याशी
लालगंज (रायबरेली)। अध्यक्ष के 22 और सदस्य के लिए 67 उम्मीदवारों ने सोमवार तक जमकर गली-कूचों की खाक छानी। मंगलवार को अपने-अपने दफ्तरों में बैठकर बुधवार को वोट डलवाने के बंदोबस्त और रणनीति पर चर्चा में मशगूल रहे। वोटों के लिए नोट बांटे जाने की चर्चाएं आम रही। मंगलवार को गली मोहल्लों में लोग जमा रहे और चुनावी चर्चाओं में व्यस्त दिखे। कांग्रेस प्रत्याशी अनूप बाजपेयी, भाजपा प्रत्याशी केसी गुप्ता, सपा प्रत्याशी रामबाबू गुप्ता, बसपा प्रत्याशी मो. अशरफ, निर्दलीय प्रत्याशी नागेंद्र गुप्ता, रामचंद्र मिश्रा, अशोक आजाद समेत अन्य प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वोट डलवाने की रणनीति बनाने में लगे रहे।