फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई महिलाओं ने चोटी काटने का किया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में सात जगहों पर चोटी कटने का दावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को महिलाओं ने चोटी कटने का दावा किया है।
फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के पूरे राजा पश्चिमी की रहने वाली चंपा (50) पत्नी राम दुलारे की रहस्यमय तरीके से चोटी कट गई। पैठाना मजरे खैरहना गांव की रहने वाली एवं कक्षा दस की छात्रा सीमा की चोटी कट गई। बेहोश होने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के डुमटहर गांव की रहने वाली एवं कक्षा 12 की छात्रा नेहा (17) चोटी कट गई। जिस समय छात्रा की चोटी कटी वह अपनी माँ परमेश्वरी के साथ घर के अंदर आंगन में बैठी थी। उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। सूचना पर उपनिरीक्षक कमलेश सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के निसगर गांव में कोमल (15) और बसौना गांव की ऊषा (38) की चोटी कटने र्का दावा किया गया है। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक पूरे धन मजरे आंबा की रहने वाली निराला देवी (35), पखरौली गांव की रहने वाली पिंकी (18) और पूरे गुलाब राय मजरी डलमऊ निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी सुशीला की चोटी कट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें