रॉड से पीट युवक का किया घायल
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी के पास गुरुवार देर शाम कुछ लोगों ने रॉड से पीटकर एक युवक को घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इटावा जिले के भरथना निवासी विक्रम भदौरिया बछरावां क्षेत्र स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में वाहनों में सीमेंट लोडिंग का कार्य करता है। खैरहनी स्थित पेट्रोलपंप से वाहनों में ईंधन भराया जाता है। शाम को विक्रम भदौरिया पेट्रोलपंप पर गया था। इसी दौरान जीप सवार चार-पांच लोगों ने उस पर रॉड से पीट-पीटकर घायल कर दिया। विक्रम के साथ गये अमित गुप्ता ने भागकर अपनी जान बचाई। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई होगी।