कुएं में गिरी वृद्धा, मौत
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पारी गांव की रहने वाली चंद्रकली (80) काफी दिनों से बीमार चल रही थी। रात में वह नित्यक्रिया के लिए गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह खोजबीन के दौरान गांव के बाहर स्थित कुएं में उसका शव पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पीएम के लिए भेज दिया। बहू सुंदारा ने बताया कि सास काफी दिनों से बीमार चल रही थी। एसओ रवींद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत हुई। शव पीएम के लिए भेजा गया है।