फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से टूटा पोल, आठ घंटे से बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में रविवार दोपहर लोडर की टक्कर से एक बिजली का पोल टूट गया, जबकि दूसरा झुक गया। इससे करीब 15 मोहल्लों की आपूर्ति आठ घंटे से गुल है।
विज्ञापन



शहर के तेलियाकोट उपकेंद्र से निकले टाउन तृतीय फीडर से तेलियाकोट, स्वराजनगर, अंदरूनकिला, कहारों का अड्डा समेत 15 मोहल्लों को बिजली आपूर्ति होती है।


दोपहर करीब 12 बजे जहानाबाद चौकी के पास लोडर ने एक बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इससे पोल टूट गया, जबकि दूसरा पोल तारों के खिंचाव से झुक गया।


इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी होने पर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता मौके पर पहुंचे। नया पोल मंगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने में लग गए।


देर शाम करीब आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। अवर अभियंता हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैफिक की वजह से पोल लगाने में दिक्कत आ रही थी। पोल लगा दिया गया है। तार खींचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें