निकाली गई प्रभात फेरी
रायबरेली। गुरुनानक नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में रविवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। जो गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों मंशा देवी मंदिर, घंटाघर, मालखाना, ताड़तल्ला, सिंधी क्वार्टर होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची। इसमें सबसे आगे पवित्र निशान साहिब सतनाम सिंह मोंगा लेकर चल रहे थे। इसके पीछे महिलाएं, बच्चे और पुरुष भजन कीर्तन करते चल रहे थे, जिससे सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। वापसी में पवित्र निशान साहिब को चोला चढ़ाया गया। चोला की सेवा परमानंद चंदानी ने की। चोला साहेब को चढ़ाने की सेवा सुरेंदर सिंह बल्लू ने की। अरदास के बाद लंगर प्रसाद वितरण हुआ। इसकी सेवा हरजीत सिंह, जपनीत सिंह सलूजा ने की। इस मौके पर हरविंदर सिंह सलूजा, सुरेंदर सिंह मोंगा, गुरमीत सिंह तनेजा, सोनू गांधी, सुरेंदर सिंह मल्होत्रा, हनी बग्गा, गुलशन सेठ आदि उपस्थित रहे।