राइफल शूटिंग मुकाबले के लिए खिलाड़ी रवाना
रायबरेली। प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के खिलाड़ी मंगलवार को अलीगढ़ रवाना हो गए। इनमें जीआईसी से अबू शाद, एमजीआईसी से वसीम, जीजीआईसी देवानंदपुर से चंद्रिका, जीजीआईसी देवानंदपुर से ही ज्योति शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी लखनऊ मंडल की टीम के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। टीम के कोच व मैनेजर मंगल चरण रावत भी खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए। जिला क्रीड़ा सचिव विकास कुमार साहू ने कहा कि सभी खिलाड़ी प्रदेशीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाएंगे। प्रदेशीय प्रतियोगिता अलीगढ़ में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होगी, जिसमें 18 मंडलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। ब्यूरो