ट्रक की टक्कर से दुकान में घुसी पिकअप, दो घायल
रायबरेली। परशदेपुर चौकी क्षेत्र के मटियारा चौराहे के पास रविवार को ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई पिकअप एक दुकान में घुस गई। चपेट में आए दो लोग घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के मटियारा चौराहे पर रविवार सुबह बाराबंकी से एक पिकअप सलोन की ओर जा रही थी। इसी दौरान रायबरेली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मटियारा चौराहे के पास पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। अनियंत्रित हुई पिकअप एक दुकान में घुस गई। दुकान के सामने खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पास में खड़े साकेत नगर निवासी कमल (14) वर्ष रिपन (18) गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज श्रीराम पांडेय ने घायलों को सीएचसी डीह पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक बच्चूलाल सोनकर निवासी सरवनपुर निदौरा थाना धाता जिला फतेहपुर की है। चौकी इंचार्ज श्रीराम पांडेय ने बताया ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया चालक है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।