फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर मिलावटखोरों के खिलाफ करें कार्रवाई-अतुल गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटखोरों के खिलाफ करें कार्रवाई
विज्ञापन

रायबरेली। खाद्य व रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बांट-माप, खाद्य सुरक्षा के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने बुधवार को निरीक्षण भवन पीडब्ल्यूडी में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में है। इसीलिए सभी अधिकारी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर कार्य करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि दिवाली के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही करें, लेकिन छापे के नाम पर दुकानदारों से अवैध वसूली न की जाए और न ही किसी को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाए। धान खरीद में लक्ष्य पूरा किया जाए। धान खरीद में घटतौली न की जाए। उन्होंने बाँट-माप अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि छापा मार कर कम तौल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें