गीत तो किसी ने कैटवॉक से मन मोहा
रायबरेली। राष्ट्रीय फैशन टैक्नॉलोजी संस्थान रायबरेली में स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम हुए। समारोह का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. भारत साह ने ध्वजारोहण किया। संस्थान के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती वंदना, हिंदी भाषण, समूह गान, सोलो गीत, सोलो नृत्य, समूह नृत्य, पंजाबी नृत्य, एवं फैशन शो प्रस्तुत किया गया। निदेशक ने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अपना योगदान देने वाले शहीदों एवं महापुरुषों को याद किया। विद्यार्थियों को प्रगतिशील विचारों के माध्यम से देश के विकास में योगदान करने की अपील की। इस दौरान कोई डांस तो कोई कैटवॉक बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों का मन मोहा। विद्यार्थियों ने फेस पेंटिग की प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रमों में भाग लिया।